कोठी महल: कंठाल चौराहा, सती गेट सहित अन्य क्षेत्रों में मार्ग चौड़ीकरण कार्य का आयुक्त, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
आशीष सिंह एवं रौशन कुमार सिंह ने मंगलवार सुबह सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोयला फाटक से कंठाल चौराहा, सती गेट टंकी चौराहा, ढाबा रोड, दानी गेट, केडी गेट चौराहा, जूना सोमवारिया तथा हरी फाटक ब्रिज के समीप निर्माणाधीन अंडरपास कार्य का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मार्ग चौड़ीक