पथरगामा: मिड डे मील में गड़बड़ी होने पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय लौगाय में अभिभावक भड़के
पथरगामा प्रखंड के रानीपुर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय लौगाय में बुधवार को 9:00 बजे दिन बच्चों को मीनू के अनुसार मध्यान भोजन नहीं मिलने पर अभिभावकों ने नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर प्रखंड प्रमुख अवधेश साह पंचायत की मुखिया जय रानी देवी पंचायत समिति सदस्य रोशन कुमार एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरिमोहन ठाकुर विद्यालय पहुंचे और मामले की जांच की।