पंचकूला: 30 जनवरी को अधीक्षक अभियंता कार्यालय सेक्टर- 5 में बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की होगी कार्रवाई
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल फोरम पंचकूला के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्रवाई 30 जनवरी को अधीक्षक अभियंता पंचकूला के कार्यालय एस सी ओ नंबर-96, पहली मंजिल सेक्टर-5, पंचकूला में की जाएगी। मंच के सदस्य पंचकूला जिले के उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे। जिनमें बिजली से संबंधित समस्याओं को सुना जाएगा।