पंचकूला: सेक्टर 5 धरना स्थल में हरियाणा प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (पैक्स) कर्मचारियों का राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन
पंचकूला के सेक्टर 5 धरना स्थल में हरियाणा प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (पैक्स ) के कर्मचारियों के द्वारा राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया गया। हरियाणा के विभिन्न जिलों से हरियाणा प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के कर्मचारी धरना स्थल पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया । मुख्य मांग वेतन विसंगतियों को दूर करने ओर सातवे वेतन आयोग की शर्तों को लागू करना है।