पंडौल: मंत्री अरुण शंकर प्रसाद मधुबनी के कैटोल में आयोजित वार्षिक महोत्सव में हुए शामिल
रविवार दिन के 12:00बजे से मधुबनी के कैटोला स्थित कन्हार कपिल देव सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद शामिल हुए। मौके पर विद्या भारती के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह,मधुबनी नगर निगम के मेयर अरुण राय सहित अन्य एनडीए के नेता दिखे हैं।