विदिशा नगर: जिले में 1763 घरों में हुए सर्वे में 13 में मिला लार्वा, अब तक 42 लोग डेंगू पॉजिटिव
बारिश का मौसम शुरू होते ही डेंगू और मलेरिया की मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मलेरिया विभाग ने जिले में 1763 घरों में सर्वे करवाया है। इसमें से 13 घरों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। इसके अलावा 11701 कंटेनर में भरा पानी भी चेक किया गया। इसमें 15 कंटेनर के पानी में लारवा के लक्षण मिले हैं। जिले में अब तक 42 मरीज डेंगू से प्रभावित हुए हैं।