पटोरी: बढ़ती ठंड को देखते हुए, पटोरी शहर में प्रशासन ने जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की
समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों ठंड ने दस्तक दे दी है, जिससे आम जनजीवन काफी प्रभावित हो गया है। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन की ओर से पटोरी शहर के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। अलाव की सुविधा से राहगीरों, गरीब और असहाय लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।