सयुक्त कार्यवाही में 12 वाहन जप्त
कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन एवं भंडारण पर कार्यवाही हेतु सयुक्त जांच दल द्वारा कई स्थानों पर सघन जांच की गई। कार्यवाही किया गया। संयुक्त टीम खनिज, राजस्व ,पुलिस एवं आरटीओ द्वारा सघन अभियान चलाया गया यह अभियान रतहरा रिंग रोड, रायपुर मंगवा बायपास एवं इटोरा बाईपास विश्व विद्यालय के पास,में चलाया गया उक्त अभियान में खनिजों का अवैध परिवहन, ओवर लोड परिवहन करते 12 प्रकरणों पर कार्यवाही की गई। जिसमें 05 वाहन ट्रेडर्स रिंग रोड में जप्त कर सुरक्षित खड़े कराए गए। 04 वाहन आरटीओ कार्यालय रटहरा में खड़े कराए गए एवं 03 वाहन विश्वविद्यालय थाने में सुरक्षार्थ खड़े कराये गये। सभी वाहनों के प्रकरण तैयार कर निराकरण हेतु कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे एवं सयुक्त टीम द्वारा यह अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा एवं कार्यवाही सतत रूप से की जाएगी इस कार्यवाही में आरटीओ अधिकारी,, खनिज उप संचालक दीपमाला तिवारी समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा, ट्रैफिक प्रभारी अखिलेश कुशवाहा , तहसीलदा यतीश शुक्ला एवं अन्य अमला उपस्थित रहा।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Collector Rewa
#JansamparkMP #Rewa #रीवा
51 views | Rewa, Madhya Pradesh | Jul 9, 2026