मऊगंज यातायात पुलिस ने पकड़ी भारी मात्रा में अवैध शराब!
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर चालक वाहन लेकर भाग निकला। यातायात पुलिस टीम ने करीब 10 किलोमीटर तक वाहन का पीछा किया, परिणाम रहा की भारी मात्रा में अवैध शराब से भरे वाहन को पकड़ने में पुलिस सफल रही। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही जारी है।