कोंडागांव: ग्राम तरईबेड़ा में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में बाइक सवार ओडार गांव निवासी दो युवक घायल
कोंडागांव जिले के तरईबेड़ा में पेड़ से बाइक टकराने से दो युवक घायल हो गए हैं जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है ओडारगांव निवासी बीज्जू राम पोयाम और सुखमन नेताम शादी कार्यक्रम में तरईबेड़ा गए हुए थे वहीं सुबह 4 बजे घर वापस आते वक्त उनकी तेज रफ्तार बाइक तरईबेड़ा में ही पेड़ से टकरा गई।