कोंडागांव: स्विफ्ट डिजायर कार में गांजा तस्करी करते गांजा तस्कर को केशकाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 लाख से अधिक का गांजा किया जब्त
केशकाल थाना पुलिस ने थाने के सामने एक लाल रंग के स्वीफ्ट डिजायर कार कमांक DL-7-CN-9327 को रोककर तलासी करते हुए कार के डिक्की में 10 पैकेट में कुल 27 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त किया। पुलिस ने कार में बैठे आरोपी सलमान खान पिता इबने अली, उम्र 35 वर्ष निवासी ककराला,थाना अलापुर,जिला बदायू (उ.प्र.) के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया ।