कोंडागांव: बफना की महिलाएं राशन कार्ड में अपने बच्चों का नाम जुड़वाने कर रही सालभर से जद्दोजहद, बच्चों को लेकर पहुंची जिला कार्यालय
कोंडागांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बफना की महिलाएं अपने बच्चो का राशन कार्ड में नाम जुड़वाने की मांग को लेकर सोमवार को जिला कार्यालय पहुंची हुई थी। इस दौरान मितानिन जगदई नेताम ने बताया की ग्राम पंचायत बफना में सालभर से कई बच्चों के नाम राशन कार्ड में नहीं जोड़ा गया है जबकि सभी जरूरी दस्तावेज पंचायत कार्यालय एवं उचित मूल्य की दुकान में जमा कर दी गई है।