कोंडागांव: कोंडागांव थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद यादव के स्थानांतरण पर कोंडागांव नगर वासियों ने दी सह-सम्मान विदाई
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित सिटी कोतवाली में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ निरीक्षक प्रहलाद यादव का कांकेर जिले में स्थानांतरण हो गया है उनके स्थानांतरण की खबर सुनते ही मंगलवार को नगर वासियों एवं समाज सेवी संस्था के द्वारा उन्हें थाना पहुंचकर सह सम्मान विदाई दी गई है। वहीं नवपदस्थ थाना प्रभारी सौरव उपाध्याय का गर्म जोशी के साथ स्वागत भी किया गया है।