कोंडागांव: ग्राम बनजुगानी में रतन जोत फल खाने से एक ही परिवार के 7 बच्चे हुए फूड पॉइज़निंग का शिकार, जिला अस्पताल में भर्ती
आज कोण्डागांव जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिसमें ग्राम पंचायत बनजुगानी के 7 बच्चे आंगनबाड़ी में खेलते समय रतनजोत का बीज खाकर बीमार हो गए। बच्चों की उम्र 3 से 6 साल के बीच है। बताया जा रहा है बच्चों को उल्टी, चक्कर और बुखार आया जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने तुरंत बच्चों को जिला अस्पताल कोण्डागांव पहुंचाया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है।