कोंडागांव: शासकीय अधिकारी-कर्मचारी मानिकपुरी पनका पनिका समाज द्वारा कोंडागांव में प्रतिभावान सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
सोमवार को मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित कबीर कुटी में शासकीय अधिकारी कर्मचारी मानिकपुरी पनका पनिका समाज द्वारा शिक्षा, कला और सामाजिक गतिविधियों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोंडागांव जिला सहित बस्तर संभाग के मानिकपुरी पनका पनिका समाज के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।