रायबरेली: सदर एवं सलोन तहसील में अलग-अलग स्थानो पर सेवा भारतीय महिला मंडल की कार्य योजना की बैठक संपन्न
सदर एवं सलोन तहसील अंतर्गत, सेवा भारती की प्रांतीय उपाध्यक्ष व हाई कोर्ट की केंद्र सरकार काउंसलर के द्वारा अलग-अलग बैठकों में बालिकाओं की शिक्षा सुरक्षा व स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर समाज में बहुत सी मेधावी बालिकाएं हैं, जो शिक्षा व स्वरोजगार के प्रति संघर्षरत है। लेकिन जागरूकता ना होने के कारण बिफल है।