रायबरेली: भदोखर थाने की पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ,थानाक्षेत्र से ही किया गिरफ्तार
भदोखर थाने की पुलिस ने,सोमवार को जानलेवा हमले के वांछित अभियुक्त को,थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को,थाने पर लाकर मुकदमा पंजीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।थानाध्यक्ष शिवाकांत पांडे ने बताया कि,गिरफ्तार अभियुक्त,रज्जब पुत्र मोहम्मद रज़ा निवासी ग्राम,बेला भेला थाना भदोखर का रहने वाला है। अभियुक्त के पास से अवैध चाकू भी बरामद हुआ हैं।