सारठ: शहरजोरी : पूर्व मंत्री व BJP प्रवक्ता रणधीर सिंह ने हेमंत सरकार में फेरबदल से किया इंकार, CM के दिल्ली दौरे को टाल गए
Sarath, Deoghar | Jun 20, 2026 पूर्व मंत्री व BJP प्रवक्ता रणधीर सिंह ने हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे से सरकार में फेरबदल की खिचड़ी पकने से इंकार किया है। शनिवार शाम 7 बजे शहरजोरी आवास पर राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार होने व CM के दिल्ली जाने के सवाल पर कहा CM कभी दिल्ली कभी लंदन जाते रहते हैं। राजसभा चुनाव के परिणाम पर बोले CM को ना अपने MLA पर लगाम है ना गठबंधन के MLA पर कमान है।