Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
image
image
image
image
image

पर्यावरण की रक्षा के लिये स्वयं सचेत हों और दूसरों को भी जागृत करें – मंत्री श्री कुशवाह विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्वालियर में निकली विशाल पर्यावरण रैली रैली के समापन अवसर पर गाँधी उद्यान फूलबाग में हुआ कार्यक्रम का आयोजन अचलेश्वर चौराहे से इंदरगंज, जयेंद्रगंज, नदीगेट व गुरुद्वारा होते हुए फूलबाग पहुँची रैली पर्यावरण की रक्षा के लिए स्वयं सचेत हों और दूसरों को भी इसके लिये जागृत करें। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से ही संभव नहीं है, इसके लिये समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। इस आशय के विचार सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण एवं उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर गाँधी उद्यान फूलबाग में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। कार्यक्रम में विधायक श्री मुन्नालाल गोयल व चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री प्रवीण अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मंचासीन थे। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं गालव विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को आयोजित हुई पर्यावरण रैली के समापन अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निकाली गई इस रैली का शुभारंभ अचलेश्वर चौराहा पर पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविंद सक्सेना, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री लोकेन्द्र पाराशर एवं कर्नल डी बी शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर किया। यह रैली सनातन धर्म मंदिर रोड, इंदरगंज, जयेन्द्रगंज, नदी गेट व गुरुद्वारा होते हुए गांधी उद्यान फूलबाग पहुँची और यहां पर पर्यावरण संरक्षण पर केन्द्रित कार्यक्रम के साथ रैली का समापन हुआ। रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। मंत्री श्री कुशवाह ने इस अवसर पर आह्वान किया कि सभी नागरिकों को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतों को अपनाकर हरित और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। साथ ही कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। उन्होंने जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं प्रदूषण नियंत्रण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि हम आज पर्यावरण के प्रति सजग नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज वैश्विक चिंता का विषय बन चुका है। बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं एवं विद्यार्थियों से पर्यावरण जागरूकता के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन एक-दूसरे के पूरक हैं। उद्योगों एवं व्यापारिक संस्थानों को पर्यावरण अनुकूल तकनीकों और व्यवस्थाओं को अपनाकर हरित विकास की दिशा में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारी मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ग्वालियर डी.बी.एस. जाटव तथा सर्वश्री विनोद गर्ग, संजय धवन, प्रिया तोमर, ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. डी.बी. राय सहित गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ भी दिलाई गई समापन कार्यक्रम में जनसमुदाय को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण तथा हरित भविष्य के निर्माण के लिए शपथ दिलाई। सभी नागरिकों से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने और प्रकृति संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद गर्ग ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अधिकारी सुश्री रागिनी यादव द्वारा किया गया। #gwalior #EnvironmentDay JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh

MORE NEWS

ग्वालियर 

फूड आर्डर देने में देरी पर होटल में फायरिंग और तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस 

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को किया था गिरफ्तार

पुलिस ने सुमित यादव, सूरज यादव और प्रदीप यादव को किया है गिरफ्तार 

मुख्य आरोपी संजय यादव समेत तीन आरोपी हैं अभी फरार 

पुलिस महकमे में पदस्थ थाना प्रभारी का रिश्तेदार है मुख्य आरोपी संजय यादव 

मंगलवार रात मुरार थाना क्षेत्र के ग्लोरी होटल में घुसकर बदमाशों ने मचाया था उत्पात 

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी आया था सामने, पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी
#newsimpact #gwalior #crimenews

ग्वालियर फूड आर्डर देने में देरी पर होटल में फायरिंग और तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को किया था गिरफ्तार पुलिस ने सुमित यादव, सूरज यादव और प्रदीप यादव को किया है गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय यादव समेत तीन आरोपी हैं अभी फरार पुलिस महकमे में पदस्थ थाना प्रभारी का रिश्तेदार है मुख्य आरोपी संजय यादव मंगलवार रात मुरार थाना क्षेत्र के ग्लोरी होटल में घुसकर बदमाशों ने मचाया था उत्पात घटना का सीसीटीवी वीडियो भी आया था सामने, पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी #newsimpact #gwalior #crimenews

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 5, 2026

जनसेवक अनंत शर्मा की सराहनीय पहल
गरीब असहाय व ऐसे व्यक्ति जिसके पास महंगा इलाज कराने की क्षमता नहीं है आज उन तमाम ऐसे लोगों के लिये निशुल्क शिविर लगाने का किया ऐलान
आंखों की जांच, मोतियाबिंद के आॅपरेशन, चश्मे वितरित व लाने ले जाने की भी सुविधा के साथ 7 जून को महलगांव करोली माता मंदिर पर लगाने जा रहे विशाल रक्तदान स्वास्थ्य शिविर.......
न्यूज इम्पैक्ट पर अनंत शर्मा का साक्षत्कार देखें और जानकारी शेयर करें ताकी इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोग ले सकें। 
#gwalior #healthcamp #anantsharma 
@anantsharma_gwalior
Anant Sharma

जनसेवक अनंत शर्मा की सराहनीय पहल गरीब असहाय व ऐसे व्यक्ति जिसके पास महंगा इलाज कराने की क्षमता नहीं है आज उन तमाम ऐसे लोगों के लिये निशुल्क शिविर लगाने का किया ऐलान आंखों की जांच, मोतियाबिंद के आॅपरेशन, चश्मे वितरित व लाने ले जाने की भी सुविधा के साथ 7 जून को महलगांव करोली माता मंदिर पर लगाने जा रहे विशाल रक्तदान स्वास्थ्य शिविर....... न्यूज इम्पैक्ट पर अनंत शर्मा का साक्षत्कार देखें और जानकारी शेयर करें ताकी इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोग ले सकें। #gwalior #healthcamp #anantsharma @anantsharma_gwalior Anant Sharma

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 5, 2026

ड्यूटी के लिए घर से निकले शख्स को अनियंत्रित गाड़ी ने रौंदा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा घायल, घटना सिटी सेंटर की #gwalior

ड्यूटी के लिए घर से निकले शख्स को अनियंत्रित गाड़ी ने रौंदा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा घायल, घटना सिटी सेंटर की #gwalior

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 5, 2026

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चलाया फावड़ा 
@हाइलाइट Jyotiraditya M Scindia 
*विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अपने आवास पर लगाया पलाश का पौधा*
#newsimpact 
*“पौधारोपण धरती माता की रक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह जनसंकल्प अवश्य होगा सफल” : सिंधिया*

नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देशभर में चल रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अपने आधिकारिक आवास पर पलाश का पौधा रोपित कर अभियान में सहभागिता की।

*पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान*
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि पौधारोपण धरती माता की रक्षा का सबसे प्रभावी और सरल उपाय है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारों का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली �

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चलाया फावड़ा @हाइलाइट Jyotiraditya M Scindia *विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अपने आवास पर लगाया पलाश का पौधा* #newsimpact *“पौधारोपण धरती माता की रक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह जनसंकल्प अवश्य होगा सफल” : सिंधिया* नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देशभर में चल रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अपने आधिकारिक आवास पर पलाश का पौधा रोपित कर अभियान में सहभागिता की। *पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान* केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि पौधारोपण धरती माता की रक्षा का सबसे प्रभावी और सरल उपाय है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारों का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली �

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 5, 2026

डोव कुंड: कूनो की प्राचीन धरोहर। ChambalTV 

कूनो नेशनल पार्क के जंगलों में स्थित डोव कुंड, जैन धर्म की एक प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहर है। सदियों पुराने मंदिर, टूटी हुई मूर्तियां और अद्भुत पत्थर की नक्काशी आज भी इस स्थान के गौरवशाली इतिहास की गवाही देते हैं। इस डॉक्यूमेंट्री में जानिए डोव कुंड का इतिहास, धार्मिक महत्व और वह अनकही कहानी जो समय के साथ गुमनामी में खो गई।

#DovKund #Kuno #KunoNationalPark #JainTemple #JainHeritage #AncientIndia #HistoricalPlace #Sheopur #MadhyaPradesh #Documentary #IndianHistory #HiddenHeritage #ChambalTV #Jainism #TravelIndia

डोव कुंड: कूनो की प्राचीन धरोहर। ChambalTV कूनो नेशनल पार्क के जंगलों में स्थित डोव कुंड, जैन धर्म की एक प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहर है। सदियों पुराने मंदिर, टूटी हुई मूर्तियां और अद्भुत पत्थर की नक्काशी आज भी इस स्थान के गौरवशाली इतिहास की गवाही देते हैं। इस डॉक्यूमेंट्री में जानिए डोव कुंड का इतिहास, धार्मिक महत्व और वह अनकही कहानी जो समय के साथ गुमनामी में खो गई। #DovKund #Kuno #KunoNationalPark #JainTemple #JainHeritage #AncientIndia #HistoricalPlace #Sheopur #MadhyaPradesh #Documentary #IndianHistory #HiddenHeritage #ChambalTV #Jainism #TravelIndia

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 5, 2026