बहराइच: महसी तहसील क्षेत्र के दो गांवों में जंगली जानवर के हमले से दो बच्चे हुए घायल, अस्पताल में इलाज जारी
जिले के महसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत दो गांव में जंगली जानवर के हमले में दो बच्चे घायल हुए हैं। यह घटना शुक्रवार बीती रात की बताई जा रही है। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि सोते समय यह हमला हुआ है।