बहराइच: लोधनपुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने घर में लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा
बहराइच के कोतवाली देहात इलाके के यादवपुर मौजा के लोधन पुरवा गांव में गुरुवार सुबह करीब 9 के आसपास एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की छत के छल्ले से दुपट्टे से खुद को लटका का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।