बहराइच: हरखापुर में तेंदुए के हमले से युवक हुआ घायल, अस्पताल में इलाज जारी
जिले के मूर्तिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरखापुर में तेंदुए के हमले में युवक घायल हो गया। जिसे परिजन इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर उसे शुक्रवार को बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि लौकी तोड़ते समय तेंदुए ने हमला किया है। अस्पताल में इलाज जारी है।