Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Uttarakhand
Sambalpur
public7479
मंत्री पर अपमानजनक वीडियो वायरल करने वाला कथित यूट्यूबर को झाझा पुलिस ने पकड़ा, 10 हजार रंग/दारी न देने पर की थी मानहानि।प्रेस कार्ड और माइक जब्त।सुनिए क्या बोल रहे है डीएसपी साहब।
Jamui, Jamui
| Nov 6, 2026
MORE NEWS
प्रेस का पहचान पत्र और माइक लेकर घूम रहा था युवक, विवादित वीडियो ने खोली पोल,एक वीडियो ने खोल दी कथित पत्रकार की पूरी कहानी,झाझा पुलिस ने कसा शिकंजा
Jamui, Jamui | Nov 6, 2026
जमुई: नमक की आड़ में की जा रही शराब की तस्करी को उत्पाद विभाग ने पकड़ा उत्पाद थाना प्रभारी अश्विनी कुमार वन के नेतृत्व में एएसआई महेंद्र कुमार द्वारा चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के पटना मोड़ जंगल के पास से गुरुवार की शाम 4:00 बजे नमक के बोरा के नीचे छुपाकर आटो से लाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की खेप को पकड़ा गया है। साथ ही चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। आटो पर रखे नमक के बोरा के नीचे से 180 बोतल यानि 67.500 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान गिद्धौऱ के मौरा निवासी मोहन यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से अन्य शराब तस्करों के बीच दहशत फैली हुई है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि शराब के विरुद्ध वाहन जांच के दौरान उत्पाद थाना प्रभारी अश्विनी कुमार वन के नेतृत्व में एएसआई महेंद्र कुमार द्वारा नमक का बोरा लदा आटो को पकड़ा गया है। नमक का बोरा हटाने के बाद नीचे बोरा में रखा 180 पेटी यानि 67.500 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है और आटो चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। शराब गिरिडीह के बेंगाबाद से जमुई के गिद्धौर लाई जा रही थी। शराब तस्कर का भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल चालक से पूछताछ की जा रही है। #jamui #CrimeNews #Sharabbandi #viral #viralpost
Jamui, Jamui | Nov 5, 2026
जमुई: एकता दिवस पर श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से निकाली गई एकता रैली, देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शनिवार की सुबह 8:00 बजे जिला व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी और एकता रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई। इस एकता रैली में DM और SP के अलावा बड़ी संख्या में जिला पुलिस बल के जवानों, अधिकारियों, स्कूली बच्चे और आम नागरिकों ने भाग लिया। सरदार पटेल के एकता और अखंडता के नारे लगा रहे थे। एक देश,एक राष्ट्र का भी नारा लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान SP ने कहा, आज देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिवस है। इसे हम लोग एकता दिवस के रूप में मना रहे हैं। आज पूरे देश में एकता की चर्चा होती है, उसी परिपेक्ष्य में आज हम लोग ये एकता यात्रा निकाल रहे हैं।" SP ने आगे कहा कि आज का दिन संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि यह रैली राष्ट्र की अखंडता और सुरक्षा का संदेश देती है। देश को तोड़ने वाली विध्वंसक ताकतों, नक्सलवाद, आतंकवाद और नशा के विरुद्ध हम सबको एकजुट होना होगा। स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे से दूर रहकर देश को मजबूत बनाना है। वहीं इस अवसर पर DM ने कहा कि सरदार पटेल के अथक प्रयासों से ही आज का अखंड भारत बना है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हम सभी को जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर देश की एकता को बनाए रखना है। जिला प्रशासन नशा मुक्त जमुई और विकसित जमुई के लिए लगातार काम कर रहा है। अंत में स्टेडियम परिसर में सभी अधिकारियों, जवानों और छात्रों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
Jamui, Jamui | Nov 4, 2026
जमुई: झाझा स्टेशन के ट्रैक पर मिला सतगामा के व्यक्ति का श^व, घटना के बाद देखने के लिए सदर अस्पताल में लोगों की उमड़ी भीड़ जमुई- जसीडीह रेलखंड के झाझा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि सन्देहहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति का श^व बरामद किया गया। रेल पुलिस द्वारा श^व की पहचान कर घटना की जानकारी परिवार वालों को दी गई। मामले में परिवार वालों ने ह^त्या का आरोप लगाया है। वहीं रेल पुलिस द्वारा शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे के बाद श^व को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को स्वजन के हवाले कर दिया गया। मृतक व्यक्ति की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के सतगामा निवासी स्व:केदार तांती के 40वर्षीय पुत्र कैलाश तांती के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद देखने के लिए सदर अस्पताल में लोगों की काफी भीड़ लग गई। पूरे परिवार में चीख,- पुकार मच गया। पत्नी वह अन्य स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा।स्वजन के चीख और चीत्कार से सदर अस्पताल का पूरा माहौल गमगीन बन गया। देखने पहुंचे सभी की आंखें भी नम हो गई। परिजन ने हत्या का आरोप मृतक के साथी गांव के ही नवीन पांडेय पर लगाया है जो घर से फरार है। #jamui #railpolice #RPF #GRP #jamuiPolice #CrimeNews
Jamui, Jamui | Nov 4, 2026
जमुई: पुलिस को देख भाग रही शराब भरी कार छोड़कर फरार हुआ तस्कर जमुई: उत्पाद विभाग की टीम को देख शराब भरी कार को लेकर भाग रहा शराब तस्कर नुमर गांव पहुंचते ही कार के पेंचर होने के बाद शुक्रवार की सुबह कार को छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना उत्पाद विभाग की टीम को दी गई। जबतक टीम मौके पर पहुंचती तबतक ग्रामीणों द्वारा करीब आधा दर्जन पेटी शराब को लूट लिया गया, बाद में उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में एसआई मधुसूदन यादव, एएसआई प्रतिभा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा उक्त शराब लदी कार को जब्त किया गया और उसे थाना लाया गया है। जहां जांच के दौरन कार से 34 पेटी यानि 768 बोतल यानि 304.560 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग की टीम के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने शुक्रवार की देर शाम 7:00 बजे दी है। उन्होंने बताया कि शराब के विरुद्ध छापेमारी करने ड्रोन के साथ उत्पाद विभाग की टीम जा रही थी। जैसे ही बाबा ढाबा के पास टीम पहुंची इसी दौरान मलयपुर स्टेशन की ओर से आ रही कार टीम को देख तेज गति में भागने लगी। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम द्वारा पीछा किया गया लेकिन उक्त शराब से भरी कार नुमर की ओर चली गई और टायर पेंचर होने की वजह से तस्कर कार को छोड़कर फरार हो गया। नुमर में शराब लदी कार होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा मिलने के बाद फौरन दूसरी टीम भी भेजा गया। इसके बाद कार को जब्त कर लाया गया है जिसमें से 34 पेटी यानि 768 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। फरार चालक और तस्कर की पहचान की जा रही है। कुछ शराब लूटने की सूचना मिली है इसकी भी जांच की जा रही है। #jamui #CrimeNews #jamuiPolice #UtpadVibhag
Jamui, Jamui | Nov 4, 2026
एशियन पैरा गेम्स-2026 के स्वर्ण एवं कांस्य पदक विजेता शैलेश कुमार को DM और SP ने किया सम्मानित जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन कर भारत एवं बिहार के साथ-साथ जमुई जिले का मान बढ़ाने वाले पैरा एथलीट शैलेश कुमार के पैतृक गांव पहुंचकर शनिवार की दोपहर बाद 3:00 बजे DM एवं SP ने उन्हें उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उनके माता-पिता, भाई-बहनों एवं अन्य परिजनों से भी मुलाकात की और शैलेश की इस गौरवशाली सफलता के लिए पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं। गौरतलब हो कि शैलेश कुमार ने एशियन पैरा गेम्स-2026 की पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में 1.89 मीटर की शानदार छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीतने के साथ नया गेम्स रिकॉर्ड स्थापित किया। वहीं, लंबी कूद स्पर्धा में 5.57 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस दोहरी सफलता ने जमुई को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाई है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि शैलेश कुमार की यह दोहरी सफलता उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, संघर्ष और परिवार के निरंतर सहयोग का परिणाम है, जो यह प्रमाणित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और अथक परिश्रम के सामने कोई भी परिस्थिति बाधा नहीं बन सकती। आगे उन्होंने कहा कि जमुई की मिट्टी में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, और जिला प्रशासन सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को तराशने तथा उन्हें आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों में कर देश-दुनिया में जिले का नाम रोशन करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने भी शैलेश कुमार को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शैलेश की सफलता युवाओं के लिए अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों एवं बच्चों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें, अनुशासित जीवनशैली अपनाएं तथा अपनी ऊर्जा और क्षमता का उपयोग परिवार, समाज एवं देश के मान-सम्मान को बढ़ाने में करें। #goldmedal #dmjamui #spjamui #kheloindia
Jamui, Jamui | Nov 4, 2026
जमुई: सोनो के चर्चित बेनी भुल्ला ह^त्या^कां^ड मामले में आ^जी^व^न का^रा^वा^स सोनो के तारबांक गांव में हुए चर्चित बिनी भुल्ला ह^त्या/कां^ड में आरोपित मंगरू भुल्ला को एडीजे द्वितीय सुधीर कुमार सिन्हा की अदालत ने दोषी करार देते हुए शुक्रवार की शाम 4:00 बजे आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 20 हज़ार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट परिसर में भी अफरा- तफरी का माहौल बन गया। जेल में बंद विचाराधीन बंदियों के बीच दहशत फैल गई। दरअसल घटना 29 जुलाई 2023 की सुबह करीब 6:30 बजे की है, जब गांव का ही मंगरू भुल्ला रिश्ता लगाने की बात कहकर किसुन भुल्ला के पुत्र बिनी भुल्ला को अपने साथ ले गया था, जिसके बाद आरोपी मंगरू भुल्ला ने टांगी (कुल्हाड़ी) से मारकर बिनी भुल्ला की निर्मम हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतक के पिता किसुन भुल्ला के फर्दबयान पर सोनो थाना में कांड संख्या 264/23 दर्ज की गई थी, जो बाद में सत्र वाद संख्या 594/23 के तहत अदालत में चली। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक मनोज कुमार सिंह और बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मकेश्वर यादव ने अदालत के बहस में भाग लिया, जिसके बाद कोर्ट ने आरोपीत को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 20 हज़ार का जुर्माना लगाया। #jamuiPolice #Court #saja
Jamui, Jamui | Nov 4, 2026
DM ने दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का किया उद्घाटन लोकसंस्कृति, पारंपरिक कलाओं और युवा प्रतिभाओं का अनूठा संगम जमुई में शुक्रवार की शाम 5:00 बजे के बाद तक देखने को मिला। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का उद्घाटन जिलाधिकारी ने अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर व गुब्बारा उड़ा कर किया। दो दिवसीय इस उत्सव के पहले दिन लोकगीत, लोकनृत्य और चित्रकला समेत विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया, जिससे पूरा परिसर सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर हो गया। उत्सव के पहले दिन छठ गीत, लोकनृत्य, पूरबी लोकगीत, पारंपरिक गोदना गीत, सोहर और कजरी जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से बिहार की लोकआस्था, परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत तस्वीर पेश की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही हमारी सांस्कृतिक विरासत की वास्तविक संवाहक है। आज के युवा ही कल हमारी लोककला, लोकगीत और पारंपरिक विधाओं को आगे बढ़ाते हुए उन्हें वैश्विक पहचान देंगे। उन्होंने युवाओं से अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने, स्थानीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने और अपनी उपलब्धियों से जमुई का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस दो दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं की रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना, स्थानीय लोककला का संरक्षण करना तथा उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी धनंजय कुमार, कला संस्कृति पदाधिकारी विकेश कुमार, मद्य निषेध अधीक्षक सुभाष कुमार, सिंचाई प्रमंडल जमुई के कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. मेनका कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। #jamui #dmjamui #spjamui #zilaprashasanjamui #viralreelsシ
Jamui, Jamui | Nov 4, 2026