रूपवास: ईद पर्व को लेकर रूपवास थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई
रूपवास में आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसर में बुधवार को सीएलजी सदस्यों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, नगर पालिका प्रतिनिधियों, सीएलजी सदस्यों तथा कस्बे के गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।