फिरोज़ाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नौशहरा में खुले में शौच के लिए निकला नव विवाहित युवक एक वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से हुआ घायल
नौशहरा में खुले में शौच करने निकले युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नौशहरा निवासी नव विवाहित युवक मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। मनोज को इलाज के लिए ज़िला अस्पताल लाया गया। मनोज की शादी इसी सप्ताह हुई है, उसकी बारात 19 मार्च को निकली और 20 मार्च को लौटी थी।