फिरोज़ाबाद: गांव रुपसपुर के निकट हाइवे पर रॉग साइड आ रही बाइक ने दूसरी बाइक में मारी जोरदात टक्कर
फ़िरोज़ाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव रुपसपुर के निकट हाइवे पर शनिवार की दोपहर रॉग साइड आ रही तेज रफ़्तार बाइक सामने से दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ज्ञान प्रकाश और उसकी पत्नी उषा देवी गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।