फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर पुलिस ने न्यू रामगढ़ गड्ढे के पास से 20 लीटर देसी नाजायज शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एसएसपी सौरभ दीक्षित द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर न्यू रामगढ़ के गड्डे के पास से एक अभियुक्त राहुल कुमार उर्फ चीता पुत्र महेश चन्द्र निवासी न्यू रामगढ थाना उत्तर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर देसी शराब बरामद हुई है।