देवघर: पूर्व मंत्री राज पलिवार ने शिवगंगा में अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य
छठ महापर्व के अवसर पर पूर्व मंत्री राज पलिवार ने रविवार की शाम देवघर स्थित पवित्र शिवगंगा सरोवर में अस्थलगामी सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने भगवान भास्कर से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। राज पलिवार ने कहा कि छठ पूजा लोक आस्था का महान पर्व है, जो प्रकृति, जल और सूर्य के प्रति श्रद्धा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है