देवघर: बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन का असर: झारखंड के रांची, देवघर समेत कई जिलों में 31 तक अलर्ट
झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है।बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन का असर राज्य के कई जिलों में दिखने लगा है। आसमान में बादल छा गए हैं।तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, 28 से 31 अक्टूबर तक झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है।मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।