गुना: कंचनपुरा गांव में झोपड़ी में भीषण आग, घर का सामान, नगदी और अनाज जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Guna, Guna | May 24, 2026 गुना के पास कंचनपुरा गांव में 24 मई शाम एक झोपड़ी नुमा मकान में अज्ञात कारण से आग लग गई। फायर ब्रिगेड के चालक मनीष शर्मा फायरमैन आशीष चंदेल ने बताया, प्रकाश सपेरा के मकान में लगी आग में पूरा घर गृहस्ती का सामान कपड़े बर्तन 20 से 25 हजार रुपए नगदी अनाज सब कुछ जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया। करीब एक से डेढ़ लाख रुपए का नुकसान बताया है।