अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत डूहिया गांव में युवक पंकज शुक्ला की शनिवार शाम 6 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल घटनास्थल पर थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच की जा रही है।