तुरकौलिया: जयसिंहपुर दक्षिणी पंचायत के पैक्स चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी, प्रत्याशी 9 जनवरी तक वापस ले सकते हैं नामांकन
जयसिंहपुर दक्षिणी पंचायत पैक्स चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई,9 जनवरी तक प्रत्याशी नामांकन पत्र वापस ले सकतें है। जानकारी देते हुए आरओ सह तुर्कौलिया बीडीओ प्रियंका कुमारी ने 4 बजे बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। प्रखंड कार्यालय में 4 से 7 जनवरी तक संवीक्षा का कार्य होगा। 9 जनवरी तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। 16 जनवरी को चुनाव कराया जाएगा।