खलीलाबाद: पत्नी को जलाकर घायल करने के आरोपी पति को बखिरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
थाना बखिरा पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत कार्रवाई करते हुए पत्नी को जलाकर घायल करने के आरोपी पति विजय सेन चौधरी को शुक्रवार सुबह सुन्दरपुर बजहा स्थित मुर्गीफार्म के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ 21 अप्रैल 2026 को गोरखपुर निवासी परसुराम चौधरी ने अपनी पुत्री के साथ मारपीट व आग लगाने की शिकायत दर्ज कराई थी। घायल महिला का इलाज गोरखपुर में चल रहा है।