शिवपुरी नगर: शिवपुरी के करैरा में ससुराल प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बेटे संग फांसी लगाई, बच्चे की जान बची, महिला की मौत
शिवपुरी जिले के करैरा क्षेत्र के जुझाई गांव में ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान महिला भावना लोधी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला ने यह कदम उठाने से पहले रोते हुए एक वीडियो बनाया, जिसमें ससुराली जनों पर गंभीर आरोप लगाए। महिला ने अपने छोटे बेटे के साथ फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन समय रहते स्थानीय लोगों ने बच्चे को बचा लिया