मधेपुरा के कुमारखंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस की ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जहां प्रखंड मुख्यालय से लेकर थाना, अस्पताल और गांव तक… हर जगह शान से लहराया तिरंगा!
Description
कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जगह-जगह भव्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रखंड मुख्यालय, मनरेगा कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, व्यापार मंडल सहयोग समिति, कुमारखंड थाना और श्रीनगर में पूरे सम्मान एवं उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
इस दौरान राष्ट्रगान के साथ देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया गया। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों और आम लोगों ने देश की एकता, अखंडता और तरक्की के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।
#IndependenceDay #15August #80thIndependenceDay #KumarKhand #Madhepura #BiharNews #WeeHoursNews #Tiranga #HarGharTiranga #JaiHind #JaiBharat #IndependenceDay2026 #Bihar #MadhepuraNews #15August2026
Bihar, India | Aug 17, 2026