मनकापुर: पंचायती मंदिर स्कूल मनकापुर में विश्व हिंदू परिषद जिला योजना की बैठक हुई आयोजित
Mankapur, Gonda | Mar 17, 2024 कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ विजय किशोर मिश्र व संचालन राम शंकर ने किया। बैठक में पूर्व के छः माह के कार्यो की समीक्षा व आगामी छः माह के कार्य संकल्पों की रूपरेखा बनाई गई। मुख्य अतिथि प्रान्त कार्याध्यक्ष राज देव सिंह ने कहा कि प्रखंडों की खण्ड इकाई में समिति, सत्संग व एक प्रहरी होना अति आवश्यक है। जिसमे सभी कार्यकर्ता अपना प्रवास तय करें।