मऊ रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की बिगड़ी तबीयत, रेलवे डॉक्टर ने दिया प्राथमिक उपचार
प्रयागराज छिवकी से गोरखपुर जा रही ट्रेन संख्या 19489 में सवार 55 वर्षीय महिला यात्री श्रीमती अल्पना सहाय की मऊ रेलवे स्टेशन पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। हार्ट संबंधी समस्या की सूचना पर रेलवे डॉक्टर डॉ. पुनीत राव को तत्काल बुलाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक जांच और उपचार के बाद महिला यात्री को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। महिला का सामान आरपीएफ मऊ पोस्ट पर सुरक्षित रखवाया गया और परिजनों को सूचना दे दी गई।