मुरैना: चचेडी गांव में मामूली विवाद के बाद हिंसा, मां-बेटे घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Morena, Morena | Aug 2, 2026 चचेडी गांव में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मां-बेटे घायल है । चचेडी गांव में शनिवार को दो भाइयों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे भाई के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल हो गई।घटना में रामवीर कुशवाह और उनकी मां कटोरी कुशवाह घायल हो गए।