ग्यारसपुर: शासकीय जमीन पर अतिक्रमण, रेत का अवैध भंडारण और बिक्री जारी
ग्यारसपुर में आजीविका मिशन के भवन के पास शासकीय भूमि का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है। यहां एक स्थानीय प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा नर्मदा सेंट रेत का बड़े पैमाने पर भंडारण किया गया है। इतना ही नहीं, मुख्य सड़क पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से रेत की खुलेआम बिक्री भी की जा रही है।बताया जा रहा है कि यह जमीन जनपद पंचायत को हैंडओवर की गई है।