केशोरायपाटन: राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों का छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू
माय भारत के तत्वावधान में 24 से 29 नवंबर तक बूंदी, सवाई माधोपुर और करौली के युवाओं के लिए छह दिवसीय राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसमें नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्रसेवा पर जोर दिया जा रहा है।