आगर: आगर मालवा में लगा रोजगार मेला कौशल केंद्र में विभिन्न कंपनियों ने 137 में से 57 आवेदकों को दिए जॉब ऑफर।
आगर मालवा प्रधान मंत्री कौशल केंद्र आईसेक्ट छावनी ने जिला रोजगार कार्यालय आगर के सहयोग से मंगलवार को जिला मुख्यालय के कौशल केंद्र पर रोजगार मेले का आयोजन किया। इस रोजगार मेले में कुल 137 आवेदकों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीयन कराया। इनमें से 57 आवेदकों का चयन कर उन्हें जॉब ऑफर दिया।