आगर: आगर कलेक्टोरेट कार्यालय में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा की गई जनसुनवाई
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए आवेदकों द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर अपनी समस्याओं को निराकरण का अनुरोध किया। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही अधिकारियों से निराकरण करवाया गया तथा शेष आवेदन संबंधित विभाग को निराकरण के लिए सौंपे गए।