आगर: किसानों की समग्र आईडी का आधार से ईकेवाईसी शत प्रतिशत हो- कलेक्टर राघवेंद्र सिंह
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा आज बीआरसी भवन बडौद में पटवारियों की बैठक लेकर राजस्व महा अभियान 2.0 की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए की अभियान के दौरान जिले के शत-प्रतिशत किसानों की समग्र से आधार की केवाईसी की जाए। ई केवाईसी के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करें, पैक्स संस्थाएं एवं सीएससी सेंटर समन्वय कर कैंप लगाकर किसानों की ईकेवाईसी करवाए।