आगर: 17 अगस्त को मनकामनेश्वर मन्दिर से निकलेगी शिव शक्ति की 10 वी कावड़ यात्रा, समिति ने प्रेसवार्ता आयोजित कर दी जानकारी
वर्ष 2015 से शिव शक्ति समिति के द्वारा मनकामनेष्वर महादेव मंदिर सिंचाई विभाग से पांडवकालीन पंचदेहरिया महादेव मंदिर तक निकाली जाने वाली कावड़ यात्रा इस वर्ष 10 वी बार 17 अगस्त को निकाली जाएगी। इसको लेकर सुसनेर रेस्टहाउस पर समिति के समिति के राणा चितरंजन सिह, पवन शर्मा , दीपक भावसार, प्रवीण भटट ने प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी।