बीना: मोतीचूर घाट पर आज होगा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, SDM ने तैयारियों का जायजा लिया
Bina, Sagar | Oct 20, 2026 तस्वीरें बीना के मोतीचूर नदी घाट की हैं। जहां आज दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। नगर पालिका प्रशासन के द्वारा घाट को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारी है। घाट पर रंग-बिरंगी लाइटें और गुब्बारे लगाए गए हैं। बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नगर पालिका ने हाइड्रा मशीन की व्यवस्था की है। वही तैयारी का जायजा लेने मौके पर एसडीएम आशीष कुमार पहुंचे।