घोसी: घोसी ग्राम प्लेक्स भवन में जदयू ने की बैठक, पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी हुए शामिल
घोसी ग्राम प्लेक्स भवन में मंगलवार को जदयू पार्टी की एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक घोसी विधानसभा में बुथ कमिटी को सशक्त बनाने हेतु किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव राजीव नयन उर्फ राजू सिंह, जेपी चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा समेत उपस्थित हुए।।