घोसी: घोसी पीएचसी में पुरुष नसबंदी पखवाड़े को लेकर मेले का आयोजन किया गया
घोसी पीएचसी के परिसर में सोमवार को पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। बता दे कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा जो 11 जुलाई से 31 जुलाई तक मनाया जा रहा है। इसके प्रचार प्रसार हेतु घोसी पीएचसी परिसर में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस मौके पर घोसी पीएचसी के कर्मी के द्वारा विभिन्न तरह के गर्भ निरोधक दवा एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया।