बेलहर: खरौंधा और बकरार गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहा 02 शराबी गिरफ्तार कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Belhar, Banka | Mar 21, 2024 थाना क्षेत्र के खरौंधा और बकरार गांव में पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे 02 शराबियों खरौंधा से इंद्रजीत पंडित और बकरार गांव से सचित कुमार पंडित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों शराबियों को आज कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि दोनों शराबियों को वहां के ग्रामीणों की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।