खलीलाबाद: जिला अस्पताल गेट के सामने अंबेडकर जयंती पर अराजक तत्वों ने किया उत्पात, घर-दुकानों पर हमला, वीडियो हुआ वायरल
अंबेडकर जयंती के मौके पर कोतवाली क्षेत्र में अराजक तत्वों ने उत्पात मचाते हुए लाठी-डंडों से हमला कर घर और दुकानों को नुकसान पहुंचाया। जिला अस्पताल के सामने की इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। बाबूलाल गॉड ने आरोप लगाया कि बाईपास से लौटते समय उनके साथ मारपीट की गई और उनके मकान व छप्पर को उजाड़ दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।