जहानाबाद: डीएम ने गेहूँ कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया, 32 क्विंटल/हेक्टेयर उत्पादन का आकलन
जहानाबाद की डीएम अलंकृता पाण्डेय ने मखदुमपुर प्रखंड के डकरा गांव में गेहूँ कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया। बुधवार रात्रि करीब 8 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार CCE ऐप के माध्यम से हुए इस प्रयोग में 10×05 वर्गमीटर क्षेत्र से 16.060 किलोग्राम उपज दर्ज की गई। इसके आधार पर 32 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंका गया।